हैदराबाद, तेलंगाना राज्य की राजधानी है और यह एक सुंदर और ऐतिहासिक शहर है जिसमें कई प्रमुख पर्यटन स्थल हैं जिनके बारे में चलिए जानते हैं:

1. चारमीनार:  चारमीनार को ‘हैदराबाद का दिल’ भी कहा जाता है। एक महत्वपूर्ण आकर्षण का केंद्र है मील का पत्थर ‘स्मारक 1591’ जिसे कुली कुतुब शाह द्वारा बनाया गया था।

2. गोलकोंडा क़िला:  गोलकोंडा क़िला एक प्राचीन क़िला है जो हैदराबाद के पश्चिमी हिस्से में स्थित है। इसे 13वीं शताब्दी में बनाया गया था और यही से ‘कोहिनूर हीरा’ भी निकाला गया था।

3. रामोजी Film City:  यह Film City पूरी दुनिया में सबसे बड़ी है जहां आप Bollywood और Tollywood फ़िल्मों के Sets को देख सकते हैं। साथ ही साथ आप Movie की Shooting भी देख सकते हैं।

4. हुसैन सागर झील:  हुसैन सागर झील एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है, आप यहाँ Boating करने के साथ-साथ हुसैन सागर Marine Drive का भी आनंद उठा सकते हैं।

5. चौमहल्ला Palace: चौमहल्ला Palace ‘निजामी’ सभागृहों के रूप में बनाया गया था और इसकी सुंदरता और शैली आपके मन को मोह लेगी और यह भारत के सबसे सुंदर Palace में से भी एक है।

6. सालार जंग संग्रहालय: 10 एकड़ में फैले सालार जंग संग्रहालय में 9,000 पांडुलिपियां, कला की 43,000 वस्तुएं और 47,000 मुद्रित पुस्तकें हैं।

7. Wonderla Park: शहर के सबसे लोकप्रिय परिवारिक स्थलों में से एक, Wonderla Park रोमांच और मनोरंजन के लिए सबसे अच्छी जगह है, यहाँ पर आप बहुत सारे Rides और Water Slides का मज़ा उठा सकते हैं।

8. नेहरू प्राणी उद्यान: 380 एकड़ में फैले इस Park के प्रमुख आकर्षणों में एशियाई शेर, भारतीय गैंडा, बंगाल Tiger, भारतीय हाथी, तेंदुआ, अजगर और मृग शामिल हैं और यह बच्चों के लिए Best जगह है।

9. उस्मान सागर: उस्मान सागर, जिसे ‘गांधीपेट झील’ के नाम से भी जाना जाता है, यह एक शांत कृत्रिम झील है जहाँ आप अपने प्रियजनों के साथ सुंदर सूर्यास्त देख सकते हैं।

10. बिड़ला मंदिर: यह मंदिर तिरुमाला-तिरुपति के प्रसिद्ध मंदिर के पीठासीन देवता भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है। ‘नौबत पहाड़’ नामक 280 फुट ऊंची पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर उत्कृष्ट वास्तुकला के साथ एक सुंदर आधुनिक मंदिर है।

ये हैं हैदराबाद के सबसे प्रमुख स्थल जहां पर आप घूमने जा सकते हैं अगर आप इसके अलावा Best Places For Pre-Wedding Shoot in India के बारे में जानना चाहते हैं तो